लूज मोशन में खाएंगे सेब, तो होगा फायदा ही फायदा!

apple1-580x379

नई दिल्ली: आपने सेब के तो कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं सेब दस्त में बहुत आराम दिलाता है. जी हां, सेब से जुड़े कुछ ऐसे ही कुदरती नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं आचार्य बालकृष्ण जी.

दस्त में सेब का प्रयोग-

  • कच्चे सेब से बने पाउडर को सुबह-शाम देने से दस्त की समस्या में आराम मिलता है.
  • सेब का पाउडर बनाने के लिए सेब को अच्छी तरह से सुखाकर पाउडर बना लें और एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को दें.
  • कच्चे सेब यानि थोड़े अधपके खट्टे-मीठे सेब के जूस में सौंठ मिलाकर पीने से भी दस्त की समस्या में आराम मिलता है.
  • सेब से शारीरिक कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है.
  • रोजाना सेब के जूस में 2 से 3 ग्राम ब्राह्मी पाउडर मिलाकर देने से हिस्टीरिया और मिर्गी के मरीजों को आराम मिलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here