Homeराज्यउत्तराखण्डलुटेरी दुल्हन पुलिस के जाल में फंसी, जानिए मामला क्या था !

लुटेरी दुल्हन पुलिस के जाल में फंसी, जानिए मामला क्या था !

देहरादून। कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं, आखिरकार आरोपी तक पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है उस लुटेरी दुल्हन के साथ जो अब तक लगभग एक दर्जन लोगों के साथ शादी कर उन्हें लाखों का चूना लगा चुकी है। यह घटना हरिद्वार जनपद के रुड़की से सटे धनौरी क्षेत्र की है जहां लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ उसके सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। यह कारनामा करने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिकांत मिश्र के निर्देशन पर पकड़ा गया है। शादी करने के बाद परिवार को लूटकर फरार होने वाली महिला के साथ उसके गैंग के चार सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अशोक कुमार निवासी धनौरी से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरिद्वार के ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ निवासी मुकेश ने कोटद्वार निवासी पूजा उर्फ रीता नाम की युवती से उसकी शादी तय कराई। युवती को गरीब परिवार का बताकर 50 हजार रुपये शादी के लिए उधार लिए। दो अप्रैल को रोशनाबाद कोर्ट में उसकी शादी पूजा के साथ कराई गई। इसमें पूजा के रिश्तेदार बताकर कुछ लोगों को भी शामिल किया गया। शादी की रात ही पूजा सामान समेटकर घर से फरार हो गई।
मुकेश भी कड़च्छ मोहल्ले से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरिद्वार के टिबड़ी इलाके से आरोपी मुकेश उर्फ यादराम पुत्र कृपाल सिंह और उसके पुत्र अरुण निवासी ग्राम कुलचाना थाना चांदपुर बिजनौर, भोपाल पुत्र नत्थू निवासी ग्राम मखवाड़ा थाना कोतवाली बिजनौर, रीता उर्फ पूजा पत्नी पवन निवासी ग्राम झाड़पुर थाना अफजलगढ़, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 35 हजार नगद, चांदी का मंगलसूत्र, बिछुवे आदि बरामद किए गए।
मणिकांत मिश्र ने बताया कि लुटेरी दुल्हन और उसका गैंग अब तक 11 लोगों को शादी के बाद लूट चुका है। यह घटनाएं यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि में हुई। इन मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम
आरोपी मुकेश ऐसे युवकों की तलाश करता था जो शादी करना चाहते थे। वह लड़की को गरीब बताकर शादी की बात कहता था। भोपाल लड़की का पिता और अरुण भाई बनता था। कोर्ट में या किसी मंदिर में शादी के बाद पूजा उर्फ रीता को विदा किया जाता था। शादी की रात ही वह जेवर आदि लेकर फरार हो जाती थी। धनौरी में दो अप्रैल को शादी करने के बाद वह राजस्थान चले गए। वहां उन्होंने ऐसे ही एक व्यक्ति से ठगी की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular