Homeराज्यउत्तराखण्डयदि आप P अक्षर वाले हैं तो जानिए अपना स्वभाव

यदि आप P अक्षर वाले हैं तो जानिए अपना स्वभाव

P अक्षर वाले लोगों के मन में कई प्रकार की उथल पुथल चलती है। ऐसे जातक अन्दर से बहुत अशान्त रहते हैं, लेकिन वे बाहर से स्वंय को शान्त ही दिखाते हैं। आंतरिक स्थिति के विषय में किसी से बात करना पसन्द नहीं करते है। इनके मन की स्थिति चाहे जैसी हो, लेकिन दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इनके विचारों में भी पवित्रता होती है और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग लगातार अपने भविष्य के लिए विचार मंथन करते हैं। ये लोग सदैव शान्तिपूर्ण तरीके से जीवन जीना पसन्द करते हैं।

P अक्षर वाले जातकों का करियर-

करियर के मामलें में ये लोग थोड़े से पिछड़े होते है। इनके सामने वैसे तो कई विकल्प सामने आते है, लेकिन ये गलत विकल्प लेकर आगे बढ़ते है और बाद में पछताते है। ये लोग काम को मेहनत और लग्न से करते है, पर सफलता इनको तब भी हाथ नही लगती है। इनको अपने कार्यक्षेत्र में बार बार ठोकर खानी पड़ती है, हालांकि ये जातक इससे निराश नही होते है। इनको सफल होने में समय जरूर लगता है लेकिन ये लोग सफल जरूर होते है।
P अक्षर वाले जातकों का प्यार-
P नाम के लोग अक्सर सुन्दर और आकर्षित होते है। ऐसे लोग प्यार तो कर लेते है, पर इनकों प्यार निभाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन जातकों की एक बात खरी होती है कि ये लोग जिससे प्यार करते है सच्चा प्यार करते है। और जीवन भर उनका साथ निभाते है।
P अक्षर वाले जातकों के गुण-
पहला गुण
ऐसे जातक परोपकारी, दयालु, धार्मिक और कोमल ह्रदय वाले होते हैं। ये किसी दुसरों को परेशान नही देख सकते है। ऐसे लोग हमेशा शान्त और प्राकृतिक हरा भरा माहौल पसन्द करते है। ये लोग बेहद ही संतुलित होते है। इनका जीवन मंदगति से चलता है।
दूसरा गुण
ये लोग भले ही कितने कष्ट में हो लेकिन सदा स्वंय को खुश और सन्तुष्ट दिखाते हैं। ऐसे लोग ना किसी की बुराई करते है और ना ही किसी की बुराई सुनते है। इनके जीवन में हमेशा उथल-पुथल चलती रहती है। इन लोगों में गजब की सहन -शक्ति होती है।
तीसरा गुण
ऐसे जातक अपने ह्रदय में अनेक रहस्यों को छुपाएं हुए होते हैं। ये दयालु प्रकृति के, और दूसरों के सुख-दुख में हमेशा शामिल होने वाले लोग होते है। इनके जीवन में चाहे कितनी भी तकलीफ हो ,दुख हो या कठनाईयां हो, इनके माथे पर एक भी चिन्ता की लकीरें दिखाई नही देती है।
चौथा गुण
इन जातकों के जीवन में हमेशा सुख और दुख लगे रहते है। इनके जीवन में दुख ज्यादा और सुख कम होता है। इसलिए ये जातक दुसरों के दुख को भी भली-भांति से समझते है।
पाँचवां गुण
इन जातकों को घर और अपने परिवार सबका ख्याल रहता है। इनके लिए अपना मान-सम्मान ही सबसे बड़ा है जिसके लिए कुछ भी त्यागने को तैयार रहते हैं। इनके अपने अलग उसूल होते है जिसके लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही करते है।
छठा गुण
इनमें एक कमी होती है, वो कमी ये है कि ये अपनी ही सोच लोगों पर थोपना चाहते है इसलिए इन्हें अक्सर अपने घर में विद्रोह का सामना करना पड़ता है। पर इस मामले में भी ये काफी चतुर होते है। ये सामने वाले को देखकर ही उस पर अपनी बात थोपते है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular