
रूद्रप्रयाग, कुलदीप राणा: सरकारी विभागों में अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति कितने लापरवाह हो गए हैं इसकी बानगी रुद्रप्रयाग जिले में साफ तौर पर दिख रही है। यहां स्थिति विकास भवन में अधिकत्तर अधिकारी अपने कार्यालयों से बिना छुट्टी लिए गायब नजर आए। जबकि कई अधिकारी दिन भर अपने कार्यालयों की छतों पर धूप सेंकते। ऐसे में आम जनता को इन कार्यालयों की चक्कर काटते रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि मुख्य विकास अधिकारी डी आर जोशी अपने कार्यलय में मौजूद थे और उन्होंने बिना छुट्टी लिए अपने कार्यालय से गायब अधिकारियों को स्पष्टीकरण मांगने की बात की।

लेकिन मुख्य कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, ग्रामीण निर्माण विभाग, पूर्ति अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, संख्याधिकारी, विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण अफसर गायब दिखे। प्रेस के हस्तक्षेप के बाद भले ही अपने कार्यो के प्रति लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाय लेकिन सवाल यह है कि आखिर क्यों अधिकारी अपने दायित्यों के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। यह पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है। ज्यादातर अधिकारी अपने विभाग से गायब रहते हैं।
Explore cool types of condoms. Goods offer good joy. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] here. Select each style well.