Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने कई विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये की...

सीएम धामी ने कई विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत

देहारदून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य के निर्माण हेतु ₹ 97.09 लाख, विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण और दीवार और धर्मशाला के निर्माण हेतु ₹ 22.00 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम भूड महोलिया में चार बीघा जमीन पर छठ पूजा स्थल बनाए जाने हेतु ₹ 2.70 करोड़ व जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्द्महेश्वर धाम को विकसित किए जाने हेतु ₹ 54.81 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सीएम धामी ने कई विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटर मार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सम्पर्क सी०सी० मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 62.19 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम सूर्यनगर एवं ग्राम शान्तिपुरी न0-4 के मध्य स्थित गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 18.78 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राज्य योजना के अन्तर्गत भीमताल-नैकुचियाताल मोटर गार्ग (जिला मार्ग) के किमी० 1 से 06 में 30 एमएमबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.46 करोड़ स्वीकृत किए।

करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत

जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र झबरेडा में राज्य योजना के अन्तर्गत अकबरपुर-खुण्डेवाली-लोदीवाला-झबरेडा नगर पंचायत तक मार्ग का पी०सी० के कार्य हेतु ₹ 66.68 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर में टाईप तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 3.10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 1.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular