Homeअध्यात्मलग जाये बुरी नज़र तो ऐसे करें पहचान, करें इन उपायों से...

लग जाये बुरी नज़र तो ऐसे करें पहचान, करें इन उपायों से बचाव-

माना जाता है कि कुछ लोगों की नज़रें बहुत प्रभावशाली होती है। जिसमे कुछ की नज़रों में अच्छी शक्ति होती है जबकि कुछ लोगों की नज़रों में बुरी शक्ति होती है। बुरी शक्ति वाले लोगों के देखने से कभी-कभी नज़र भी लग जाती है। यह एक तरह का दोष माना जाता है। लोग किसी व्यक्ति की उन्नति या वृद्धि देखकर उसे बुरी नज़र से देखते हैं या कुछ गलत कह देते हैं, जिससे नज़र लग जाती है। अगर आप इनमें से किसी भी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आप खुद ही इससे बच सकते हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अन्य ग्रंथों में भी राहु या चंद्रमा में अशुभ असर की वजह से नज़र लगना बताया गया है। जिन लोगों की कुंडली में चन्द्रमा और राहु पीड़ित होते हैं, वो लोग नज़र की समस्या से परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की राशि, नक्षत्र स्वामी या क्रूर ग्रह बलि हो और पाप ग्रहों का प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्ति की नज़र, वाणी और मन में दोष पैदा होने लगता है। जिन लोगों को बुरी नज़र लगती हैं, उनके सभी काम बिगड़ने लगते हैं। लक्षणों को पहचानकर ऐसे करें उपाय:

काम में रुकावट आना:
अगर किसी भी काम में बाधा हो रही है तो एक नीम्बू के चार टुकड़ों में काट लें। इसके बाद नीम्बू को किसी चौराहे पर जाकर चारो दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से अगर कोई नज़र लगी होगी या टोटका लगा होगा तो दूर हो जायेगा।

काम में मन ना लगना:
आपको नज़र लगी होगी तो आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। डंठल वाली लाल मिर्च लेकर 9, 11 या 21 बार सर से वारकर आग में फेंक दें। अगर किसी की बुरी नज़र लगी होगी तो उतर जाएगी।

बार-बार उल्टी या डायरिया होना:
यह भी एक नज़र लगने का लक्षण है। ऐसा होने पर पान में लाल गुलाब की सात पंखुडियां रखकर अपने इष्टदेव का नाम लेकर खिलाने से बुरी नज़र का प्रभाव दूर हो जाता है।

बच्चे का बहुत रोना या चिडचिडा होना:
ऐसा होने पर लाल मिर्च, अजवायन और पीली सरसों को एक मिट्टी के छोटे बर्तन में आग लेकर उसमें जलाएं। इसके बाद इसका धुंआ नज़र लगे हुए बच्चे को दें।

आँखों का भारी हो जाना या पलकों का मुड़ जाना:
अगर किसी व्यक्ति को नज़र लग जाए तो रविवार या शनिवार के दिन उसके सर से तीन बार दूध वारकर किसी मिट्टी के बर्तन में रखकर किसी कुत्ते को पीने के लिए दें।

खाने की किसी चीज से नफरत हो जाना:
व्यक्ति को बुरी नज़र लग गयी हो तो उस व्यक्ति के सर पर से तेल लगी रोटी सात बार वारकर किसी काले कुत्ते को खिला दे। ऐसा करने से नज़र दोष तुरंत दूर हो जायेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular