Homeराज्यउत्तराखण्डलक्सर तहसील प्रशासन ने एक बार फिर की अवैध खनन पर कारवाई।

लक्सर तहसील प्रशासन ने एक बार फिर की अवैध खनन पर कारवाई।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर तहसील प्रशासन ने एक बार फिर अवैध खनन पर कारवाई की है।

उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने छापेमारी कर कई खनन वाहन पकड़े है।

इन सभी वाहनों में बड़ी मात्रा में रेत और मिट्टी हुई लदी हुई है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं द्वारा शासन की रोक के बावजूद क्षेत्र की नदियों और खेतो से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।

उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि अवैध खनन की बाबत उन्हें लगातार शिकायते मिल रही है। शिकायतों के मद्देनजर ही उनके द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अवैध खनन से लदे वाहनों को पकड़कर सीज किया गया है और अभियान जारी रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular