
देहरादून। अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर तेज हो गई है। विरोध के बावजूद अतिक्रमण अभियान चल रहा है। सोमवार को यह अभियान रेसकोर्स में चला। प्रशासन की टीमों ने दर्जनों दुकानों और घरों के सामने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। हाईकोर्ट के दिशानिर्देश पर राजधानी देहरादून में चल रहे इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अब तक एक हजार से अधिक अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है।
अतिक्रमण हटाने का यह अभियान अब तक राजधानी की प्रमुख सड़कों तक ही सीमित रहा है। चिन्हींकरण के मानकों को लेकर लोगों में बढ़ते असंतोष तथा क्षेत्रीय विधायकों के हस्तक्षेप के कारण इस अभियान की गति को ब्रेक लग चुके हैं लेकिन प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अब तक प्रशासन द्वारा 1200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किये जा चुके हैं जबकि 600 से अधिक अतिक्रमण हटाये जा चुके हैं। आज भी प्रशासनिक टीमों द्वारा रेसकोर्स में अतिक्रमण हटानेे का काम जारी रहा।
