Homeराज्यउत्तराखण्डरेलमंत्री मसूरी में बोले, रेलवे के स्कूलों की दशा सुधारेंगे

रेलमंत्री मसूरी में बोले, रेलवे के स्कूलों की दशा सुधारेंगे

रेलमंत्री सुरेश प्रभु गंगोत्री भ्रमण के बाद देहरादून होते हुए रविवार दोपहर को मसूरी पहुंचे। यहां होटल जेपी रेसीडेंसी मैनोर में भोजन करने के बाद 129 साल पुराने ओकग्रोव स्कूल पहुंचकर स्कूल के डोरमेटरी, क्लासरूम, मैस रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और बच्चों से बात की।

सुरेश प्रभु ने  कहा पूरे देशभर में भारतीय रेलवे 125 स्कूल संचालित कर रहा है। और इस सभी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया से वार्ता में बताया कि वह सभी स्कूलों में जाकर बच्चों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। रेलमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में वह देश भर के जाने माने शिक्षाविदों के साथ बैठक कर रेलवे स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सुझाव एकत्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular