
रूद्रप्रयाग मुख्यालय में रूद्रनाथ महोत्सव का रंगारंग आगाज, झाकियां रही आकर्षण का केन्द्र
मेले मिलाप और सौहार्द के परिचायक है मेलेः डीएम.
मेले मिलाप और सौहार्द के परिचायक है मेलेः डीएम.
रूद्रप्रयाग, कुलदीप राणा: जिला मुख्यालय रूद्रप्रयाग में पांच दिवसीय रूद्रनाथ महोत्सव का आज रंगारंग आगाज हो गया है। मुख्यालय में विभिन्न स्कूलों द्वारा निकाली गई लोक संस्कृत पर आधारित झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही। रूद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि मेले मेले-मिलाप और सौहार्द के परिचायक है। उन्होंने कहा कि रूद्रनाथ महोत्सव जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इसके जरिए कई स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान होगा। उन्होंने जनता से अपील कि मेले में लगे विभागीय स्टालों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

वहीं इससे पूर्व जिलाधिकारी ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि रूद्रानाथ महोत्सव जिला मुख्यालय का अहम मेला है और पालिका का हर वर्ष प्रयास रहता है कि मेले को भव्य से भव्य रूप दिया जाय। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में लोक गायकों के साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। जहां एक ओर पहाडों में पलायन हो रहा है वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पलायन कर रहे लोगों को प्रस्तुतियों के जरिए पहाड में लौटने का आह्वान किया। इस अवसर पर झाकी में प्रथम स्थान गणेश विद्यालय मंदिर पुनाड, द्वितीय स्थान क्रिएटिव एकेडमी रूद्रप्रयाग तथा तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी ने प्राप्त किया। महोत्सव मे सातवीं कक्षा के छात्र शुभम काला द्वारा बनाया गया डैम प्रोजेक्ट को जिलाधिकारी ने जमकर सराहा।
