हरिद्वार/रुड़की – रुड़की के ढंडेरा रोड स्थित पारुल क्लीनिक पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य अतिथि एसडीएम विजय नाथ शुक्ला, मेयर गौरव गोयल व सीएमएस डॉ संजय कंसल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि आज के समय में अच्छा और सस्ता उपचार मिलना प्रति व्यक्ति की जरूरत है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अक्सर बिना उपचार के काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे लोगों के लिए यह निशुल्क चिकित्सा शिविर मील का पत्थर साबित होगा।
वही क्लीनिक के संचालक ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक अच्छा उपचार पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार यह शिविर निशुल्क चलेगा जिसमें सभी प्रकार की औषधियां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।