Homeराज्यदिल्लीराहुल के मुंह से लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की बात जैसे शैतान...

राहुल के मुंह से लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की बात जैसे शैतान के मुंह से राम का नाम

venkaiahnaidu

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि उनके मुंह से लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की बात ठीक उसी तरह है जैसे शैतान के मुंह से राम का नाम निकले।

नायडू ने यहां कहा, ‘यह इसी तरह की बात हुई कि शैतान धर्म का उपदेश दे। कांग्रेस को लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मुद्दा उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आपातकाल लगाया और कई मौके पर अनुच्छेद 356 (राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाना) का इस्तेमाल किया..आपने विपक्ष को चुप कराया, आपने संस्थानों का अवमूल्यन किया।’

इससे पहले मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि लोकतंत्र ‘अंधकार युग’ के दौर से गुजर रहा है जहां सत्तारूढ़ दल ‘सत्ता के नशे में चूर है और जो उससे असहमत है उसे चुप कराने का प्रयास कर रहा है।’ एक हिंदी चैनल पर एक दिन के प्रतिबंध का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘टीवी चैनलों को दंडित किया जा रहा है और बंद करने को कहा जा रहा है। सरकार से जवाब मांग रहे विपक्ष को गिरफ्तार किया जा रहा है।’ लेकिन नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को याद दिलाया कि संप्रग शासन काल में 21 चैनलों को प्रतिबंधित किया गया था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एक दिन का प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं के कवरेज से जुड़े नियम पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने बनाए थे। नायडू ने कहा कि कांग्रेस हताशा में प्रधानमंत्री की आलोचना कर रही है और भारत में अब लोकतंत्र ज्यादा गतिशील है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments