Homeराज्यदिल्लीराहुल का सरकार से सवाल, 'क्या अब कोर्ट भी राष्ट्रविरोधी है?'

राहुल का सरकार से सवाल, ‘क्या अब कोर्ट भी राष्ट्रविरोधी है?’

rahulgandhivisionary

नई दिल्ली: नोटबंदी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब वह सुप्रीम कोर्ट को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ कहेगी.

उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘क्या अब सरकार सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रविरोधी कहेगी?’’ राहुल ने ट्वीट के साथ एक खबर भी टैग की जिसके अनुसार कलकत्ता हाई कोर्ट ने सरकार से कहा है कि उसने कदम उठाने से पहले पूर्व तैयारी नहीं की जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे आगे संकट की स्थिति पैदा हो सकती है.

rahul3

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब सरकार 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों का चलन बंद करने के अपने फैसले पर सवाल कर रहे कांग्रेस नेताओं को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ बता रही है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular