Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राज्यभर में किया गया रन फॉर...

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राज्यभर में किया गया रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान भी किया…..

देहरादून- देश को एकता का पाठ पढ़ाने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज उन्हें और उनके योगदानों को याद किया गया। राजधानी देहरादून में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान भी किया। सीएम ने ईश्वरन डकैती के जांच में उत्कर्ष विवेचना के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसओजी इंचार्ज ऐश्वर्या पाल, एसआई यासीन प्रभारी, एस ओ दिलबर सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया। इस दौरान क्लेमनटाउन थाने को प्रदेश के बेस्ट थाने का अवॉर्ड भी दिया गया। वहीं पवेलियन ग्राउंड से शिक्षा विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया। भाजपा की ओर से पटेल पार्क स्थित मूर्ति में माल्यार्पण किया गया। यहां से विधायकों, सांसदों और सभासदों ने गांधी पार्क तक रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। सभी ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

गोपेश्वर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई। यहां जिला मुख्यालय में समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यालयों, उपक्रमों एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ ली। साथ ही सुरक्षा बलों की ओर से परेड आयोजित कर सलामी भी दी गई। उत्तरकाशी में आज प्रात साढ़े नौ बजे रन फॉर यूनिटी के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर सुबह कीर्ति इंटर कॉलेज से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रात: आठ बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। नौ बजे पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड एवं एनसीसी कैडेट नगर में मार्चपास्ट किया गया, जबकि सुबह साढ़े नौ बजे कीर्ति इंटर कॉलेज से बड़ेथी चुंगी और वापस कीर्ति इंटर कॉलेज तक रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular