Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर, 3 जून से पहले किया जायेगा 17वीं लोकसभा का गठन……

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति ने 16वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 2019 लोकसभा में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूचि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया था। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई थी। गौरतलब है कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। 17वीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नए सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी क्योंकि चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंप दी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular