देहरादून- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर राजपुर रोड स्थित ‘द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट’ के आशियाना भवन की व्यवस्था चाक-चैबंद करने को दिल्ली सेे टीम देहरादून पहुंच गई। टीम में एई-जेई सहित कई लोग शामिल हैं
बता दें, राष्ट्रपति तीन नवंबर को उत्तराखंड आ रहे है वह ऋषिकेश, हरिद्वार भी जाएंगे। उनके केदारनाथ धाम भी जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम न आने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर प्रशासन केदारनाथ जाने के कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियों में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति देहरादून में राजपुर रोड स्थित आशियाना में ठहरेंगे। ऐसे में आशियाना को चमकाने और वहां की व्यवस्था चाक-चैबंद करने को दिल्ली से टीम पहुंच गई है। जो राष्ट्रपति के पांच नवंबर को वापस दिल्ली लौट जाने तक यहीं ठहरेंगे। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन शुरू हो गया है।



