Homeराज्यउत्तराखण्डरायवाला की झूठी खबरे व अफ़वाह फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब किया...

रायवाला की झूठी खबरे व अफ़वाह फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब किया तो होगी जेल!

बड़ी खबर : देहरादून के रायवाला क्षेत्र की झूठी सूचना और अफ़वाहें फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। रायवाला थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर को हुए हत्या के विरोध कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त घटना को साम्प्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया जा रहा है। उक्त घटना के सम्बन्ध में ऐसी किसी भी फेसबुक पोस्ट को शेयर न करें।

आप समस्त को सूचित किया जाता है कि शहर में स्थिति शान्तिपूर्ण है। आमजन से अपील है कि अराजक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करते हुये सहयोग प्रदान करें। पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध अफवाह फैलाने वाले फेसबुक अकाउण्ट को ट्रेस किया जा रहा है, व इसकी 24*7 इसकी पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है।

वंही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायवाला में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस एवं प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा । मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पूरे प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर चाक-चौबंद रहने के निर्देश भी दिए हैं । उन्होंने जनता से अपील की है कि प्रदेश में अमन और भाईचारे के माहौल को बना कर रखा जाए। लोग किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें।  झूठी सूचना और अफ़वाहें फैलाकर प्रदेश  का माहौल खराब करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार से भड़काऊ संवेदनशील सन्देश प्रचारित होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 

इस मामले में देहरादून पुलिस ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखकर लोगो से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया एक सार्वजनिक मंच है जहाँ आप अपने विचार रखने को स्वतंत्र हैं, परन्तु अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग संभल कर करें, आपके द्वारा की गयी प्रत्येक टिपण्णी आपके चरित्र व मनोदशा को सबके समक्ष रख रही है, अभद्र,भाषा, भड़काऊ बयानबाज़ी, किसी धर्म विशेष पर की गयी टिपण्णी आपको संकट में डाल सकती है व उसके चलते आप पर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है, अतः सोच विचार कर टिपण्णी करें, दून पुलिस सदैव आपके साथ है व आपके हितों की रक्षा को तत्पर है धन्यवाद

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular