Homeतड़का 18+चूहे से जुड़े वह तथ्य जो शायद आप जानते भी नहीं होंगे।

चूहे से जुड़े वह तथ्य जो शायद आप जानते भी नहीं होंगे।

चूहा एक छोटा सा जीव है परंतु बड़ों -बड़ों को फुर्ति में हरा देता है और इसे पकड़ना बच्चों का काम नहीं, देखा जाए तो ये बहुत ज्यादा स्र्माट होते हैं और किसी के भी आने की आहट आसानी से सुनकर भाग निकलते हैं, अक्सर लोग चूहे के किसी सामान को कुतरने की वजह से परेशान रहते हैं क्योंकि ये किसी सामान को जरूरी नहीं समझते और उसे अपने दांतों से कुतर देते हैं।

हिन्दु धर्म के अनुसार भारत में चूहों को गणेश जी की सवारी मानकर कोई इन्हें ज्यादा परेशान नहीं करता, आज हम आपको चुहों से जुड़ी कुछ रोचक बताते बताने जा रहे हैं।
चूहों से जुड़ी रोचक जानकारी-
1. शायद बहुत से लोग नहीं जानते कि धरती पर चूहों की आबादी इंसान की कुल आबादी की दस गुना ज्यादा है, पांच या छ चूहे मिलकर एक इंसान का खाना आसानी से खा सकता है।
2. चूहिया हर चूहों से Impress नहीं होतीं, कई चूहों में एक  ‘Love Hormone’ पाया जाता है जिससे चूहिया आकर्षित होती हैं, ये एक साल में करीब 1000 बच्चे पैदा कर सकते हैं।
3. एक चूहिया दो महीने की उम्र में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं और हर तीन हफ्तों में 12 बच्चे पैदा करती हैं।
4. साधारण तौर पर चूहे 2 से 3 साल ही जिंदा रह पाते हैं लेकिन अगर किसी चूहे की अच्छे से देखभाल की जाए तो वो लगभग 5 साल तक जिंदा रह सकते हैं।
5. चूहों के इतना दिमाग होता है कि अगर उन्हें कुछ सिखाया जाए तो वे आसानी से सीख जाते हैं और उसे याद भी रखते हैं, किसी चूहे का नाम दिया जाए तो वे उन्हें याद रखते हैं।
6. चूहों के आगे के दांत तेजी से बढ़ जाते हैं इसलिए वे अपने दांतों को ईंट, दीवार या सीमेंट पर घिसते रहते हैं. घरों में रखे सामान को कुतरने के पीछे भी इनका यही मकसद होता है।
7. चूहों को कभी पसीना नहीं आता और अगर ये 50 फीट से नीचे गिर भी जाएं तो इनको चोट नहीं आती।
8. चूहों के सिर्फ उंगली होती है अंगूठा नहीं, चूहों का दिल एक बार में 632 बार धड़कता है, जबकि किसी इंसान का सिर्फ 72 बार धड़कता है।
9. चूहों की आंखें कमजोर होती हैं लेकिन आस-पास का माहौल वे अपनी मूछों से महसूस करते हैं, नर और मादा दोनों के मूछें होती हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular