बड़ी खबर : देहरादून के रायवाला क्षेत्र की झूठी सूचना और अफ़वाहें फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। रायवाला थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर को हुए हत्या के विरोध कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त घटना को साम्प्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया जा रहा है। उक्त घटना के सम्बन्ध में ऐसी किसी भी फेसबुक पोस्ट को शेयर न करें।
आप समस्त को सूचित किया जाता है कि शहर में स्थिति शान्तिपूर्ण है। आमजन से अपील है कि अराजक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करते हुये सहयोग प्रदान करें। पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध अफवाह फैलाने वाले फेसबुक अकाउण्ट को ट्रेस किया जा रहा है, व इसकी 24*7 इसकी पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है।
इस मामले में देहरादून पुलिस ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखकर लोगो से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया एक सार्वजनिक मंच है जहाँ आप अपने विचार रखने को स्वतंत्र हैं, परन्तु अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग संभल कर करें, आपके द्वारा की गयी प्रत्येक टिपण्णी आपके चरित्र व मनोदशा को सबके समक्ष रख रही है, अभद्र,भाषा, भड़काऊ बयानबाज़ी, किसी धर्म विशेष पर की गयी टिपण्णी आपको संकट में डाल सकती है व उसके चलते आप पर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है, अतः सोच विचार कर टिपण्णी करें, दून पुलिस सदैव आपके साथ है व आपके हितों की रक्षा को तत्पर है धन्यवाद