Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर से गैरसैंण जा रही बस गिरी गहरी खाई में, 7 लोगों...

रामनगर से गैरसैंण जा रही बस गिरी गहरी खाई में, 7 लोगों की मौत की आशंका 18 लोग घायल…….

रामनगर{नैनीताल}-  उत्तराखंड के रामनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। रामनगर से गैरसैंण जा रही गढ़वाल मोटर यूनियन (जीएमओयू) की बस बदरीनाथ हाईवे पर भिक्यिासैंण से करीब दो किमी आगे गरुड़खेत (अल्मोड़ा) में खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों के मरने की आशंका है। जीएमओयू की बस यूके 04पीए 126 गुरुवार को मध्याह्न करीब बारह बजे रामनगर से यात्री लेकर गैरसैंण (गढ़वाल) के लिए रवाना हुई। रामनगर बदरीनाथ हाईवे पर भतरौजखान पार करने के बाद वाहन भिक्यिासैंण से आगे गरुड़खेत पहुंचा ही था कि चालक नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, यात्रियों से भरी बस लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादस में सात लोगों के मरने की आशंका है, जबकि 18 लोगों के घायल होने की सूचना है। बस में 25 यात्री सवार थे। बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालने का काम तेज कर दिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घायलों को भतरोजखान चिकित्सालय ले जाया गया है। कुछ घायल रानीखेत भी भेजे गये हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular