Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल बनने के बाद पहली बार बेबीरानी मौर्य पहुंची हरिद्वार, यहां की...

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बेबीरानी मौर्य पहुंची हरिद्वार, यहां की अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना…..

governor babyrani moryaहरिद्वार- राज्यपाल बनने के बाद गुरुवार यानि आज पहली बार राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हरिद्वार पहुंची। यहां उन्होंने परिवार संग कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। गुरुवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अपने पति प्रदीप कुमार, सास कमला मौर्य और अपनी मां कुसम के साथ कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने भगवान शंकर के मंदिर में रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने ब्रह्मलीन प्रकाशानंद की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम से बंद कमरे में दो घंटे मुलाकात की। यहां पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वह यमुना की धरती से अब गंगा और यमुना के मायके आकर उनकी आराधना कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रही हैं। उधर, जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने राज्यपाल को राज्य के पर्यटन और तीर्थाटन को लेकर सुझाव दिया है। जगद्गुरु ने बताया कि पर्यटन के कारण तीर्थ की मर्यादा नष्ट हो रही। राज्यपाल के सामने जगद्गुरु ने तीर्थाटन मंत्रालय बनाने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एडीएम ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह, एसपी सिटी ममता वोहरा ने उनका स्वागत किया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular