Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर : कोतवाली पुलिस ने दुकान में गांजा बेच रहे तस्कर को...

रामनगर : कोतवाली पुलिस ने दुकान में गांजा बेच रहे तस्कर को पकड़ा , आरोपी के पास से 25 किलो गांजा हुआ बरामद……

रामनगर : कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि बुधवार की देर शाम  सूचना मिली थी कि मोहल्ला खताड़ी निवासी दिलशाद नाम का एक व्यक्ति जो  परचून की दुकान चलाता है वह पुड़िया बांधकर गांजा बेचने का काम करता है। बताया कि पुलिस ने छापा मारकर उसकी दुकान से 25 किलो गांजा पकड़ा है। आरोपी को कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की जा रही हैं कि वह कब से यह काम करता था और कहां से लाता था।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular