Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ारानीखेत में खुले रक्षा संपदा उपकार्यालय में शुरू हुआ काम।

रानीखेत में खुले रक्षा संपदा उपकार्यालय में शुरू हुआ काम।

अल्मोड़ा/रानीखेत – रानीखेत में एनसीसी मैदान के पास खुले रक्षा संपदा उपकार्यालय ने कार्य करना शुरु कर दिया है।

उपमंडलीय अधिकारी प्रथम महेश बिष्ट तथा नवीन कुमार ने पद भार संभालने के बाद कार्य शुरु कर दिया।

 

बता दें कि रानीखेत में रक्षा संपदा प्रबंधन की 3156 एकड भूमि है। उच्च श्रेणी लिपिक सहित सभी कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र कर ली जायेगी। उपमंडलीय अधिकारी महेश बिष्ट ने बताया कि रक्षा संपदा उप कार्यालय का लाभ पिथौरागढ, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल के लोगों को मिल सकेगा। बता दें कि सभी कार्य रक्षा संपदा अधिकारी की देखरेख में किये जा रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular