Homeहेल्थरात में क्रीम का यूज करते है.. तो इसे जरूर पढ़े!

रात में क्रीम का यूज करते है.. तो इसे जरूर पढ़े!

नई दिल्लीः रात का समय स्किन को आराम देने और इसे ‘रिजूविनेट’ करने का समय होता है, इसलिए चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ करने के बाद रात में बेहतर नतीजे पाने के लिए अच्‍छे मॉइश्चराइजर को लगाएं. हालांकि आप इस उलझन में पड़ सकती हैं कि कौन सा मॉइश्चराइजर आपकी स्किन के लिए अच्‍छा है. स्किनकेयर ब्रांड एपिक्यू की को-फाउंडर दिव्या मेहता ने नाइट क्रीम चुनने के संबध में कुछ सुझाव दिए हैं.

beauty2

  • आप किसी भी सनस्क्रीन इंडग्रिएंट्स से रहित क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं. आपको खास तौर से नाइट क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फर्क बस इतना है कि नाइट क्रीम हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एसपीएफ से युक्त नहीं होता है, इसलिए आप बेहिचक बढ़िया इंडग्रेडिएंट्स से युक्‍त अपनी त्वचा के लिए उपयुक्त क्रीम चुनें.
  • बोसवेलिया सेराटा (शल्लकी), कॉफी बीन से युक्त, ब्राह्मी, कालमेघ, यष्टिमधु, पत्थरचूर, हार्स चेस्टनट जैसे औषधीय पौधों, तेलों और विटामिन ई, सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नाइट क्रीम लगाएं. अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो उच्च मात्रा वाले औषधीय गुणों से युक्त क्रीम लगाएं.
  • क्रीम ऐसी होनी चाहिए जो त्वचा में गहराई से समा जाए. ऐसी क्रीम न लगाएं जो त्वचा पर ऑयली रूप में साफ नजर आए और सही से एब्‍जॉर्व न हो सके.
  • त्वचा के प्रकार जैसे ऑयली, ड्राई या नॉर्मल के अनुसार ही क्रीम चुनें. त्वचा को सूट करने वाली बढ़िया मॉइश्चराइजर लगाएं.
  • सिंथेटकि खूशबू या रंगों वाली क्रीम न लगाएं क्योंकि इससे आपकी त्वचा में खुजली और जलन हो सकती है. अच्छी नाइट क्रीम में पैराबेंस आदि केमिकल नहीं होना चाहिए. अगर आपकी त्वचा सेंसेटिव है तो एल्कोहल युक्त क्रीम न लगाएं, क्योंकि इससे एक्जीमा, ड्राईनेस जैसी समस्या हो सकती है.
  • नाइट क्रीम त्वचा को पोषण देने और त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं, इसलिए इसे सनस्क्रीन और एसपीएफ रहित होना चाहिए.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular