Friday, March 27, 2026
Homeहेल्थरात को इस वक्त खाते हैं खाना तो ध्यान दें, हो सकती...

रात को इस वक्त खाते हैं खाना तो ध्यान दें, हो सकती है ये बीमारियां!

वैसे तो पूरी दुनिया में लोग शाम को काम खत्म करने के बाद डिनर खाते हैं, लेकिन भारत में अधिकतर लोग शाम को घर जाने के बाद एक बार नाश्ता करते हैं और उसके बाद रात को खाना खाते हैं। कई लोगों को इस समय बहुत अधिक भूख लगती है और वो इस वक्त ज्यादा कैलोरी वाला और अनहेल्दी खाना खा लेते हैं। साथ ही शाम को जो खाना खाते हैं, उसमें नमकीन, चिप्स, बिस्किट, समोसा, कचोरी, पकौड़ा, पिज्जा आदि खाते हैं और आधी रात को डिनर करते हैं। बता दें कि शाम का वक्त ऐसा टाइम होता है जब आदमी को सबसे ज्यादा भूख लगती है और सेल्फ कंट्रोल भी सबसे कम होता है। पूरे दिन में काम करने के बाद इस वक्त खाने की जरुरत होती है।

लेकिन शाम के वक्त गलत नाश्ता करना और रात को डिनर करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे ना सिर्फ शरीर में गर्मी होती है जबकि आपके शरीर पर गलत असर डालता है। इससे हाइपर-एसिडिटी, ग्रसट्रिटिस, कब्ज, आईबीएस, सोने की दिक्कत आदि होने की संभावना भी बढ़ जाती है। वहीं कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के अनुसार देर रात में डिनर करने से आपका हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है और मोटापा, डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण हो जाता है।

इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा और जो लोग ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें डाइट को लेकर प्लान करना होगा। जो लोग हर रोज शराब पीते हैं, उन्हें शराब पीने का वक्त भी बदलना चाहिए। रात को सोने से तीन-चार घंटे पहले खाना खाने से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है और आपकी पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें दूर होती है। वहीं जब आप बाहर खाना खाने जाते हैं तो पार्टी में पहले खाना खाएं ताकि पार्टी से आने तक आप टाइम बीता सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular