Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व वित्त...

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख…

देहरादून- भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली के निधन से पूरा उत्तरांखड में शोकाकुल हो गया। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्व.जेटली की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की कामना की है। कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन की प्रत्येक भूमिका में सदैव सर्वश्रेष्ठ आदर्शों का पालन किया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जेटली जी, अटल और मोदी जी की कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular