मेष- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मिथुन- मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क- आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
सिंह- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
कन्या- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े आदि से बचने का प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
तुला- क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।
वृश्चिक- आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।
धनु- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय बढ़ सकती है।
मकर- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार अभी रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।
मीन- आत्मसंयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।