Homeराज्यदिल्लीराजनेताओं के सिर पर लटकी तलवार,ऐसे अब मिल सकती है सजा..!

राजनेताओं के सिर पर लटकी तलवार,ऐसे अब मिल सकती है सजा..!

supremecourt-kwrd-621x414livemint

वैसे तो राजनीति पर किसी चीज का फर्क नही पड़ता। पर इन सबके बीच धर्म के नाम वोट मांगने वालों के लिए एक बड़ी खबर आयी है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि  चुनाव में उम्मीदवार या पार्टी धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर वोट नहीं मांग सकते.

हिंदुत्व केस में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की दलील सुन कहा कि चुनाव में धर्म का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला तब दिया है उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित देश के कई राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं।

7 जजों की बेंच ने यह फैसला किया है. 4-3 के बहुमत से यहा फैसला आया है. इसके बाद उम्मीदवार का जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगना, किसी उम्मीदवार को वोट न देने की अपील करना गैरकानूनी होगा.

इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा है कि अगर कोई धार्मिक व्यक्ति किसी को भी धर्म के नाम पर वोट देने या नहीं देने के लिए कहता है यह भी कानून के दायरे से बाहर होगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular