
लखनऊ:समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच बार-बार अमर सिंह का नाम लिया जाता रहा है। सोमवार सुबह अमर सिंह बीच छुट्टी में ही लंदन से वापस आ गए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के साथ थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं मुलायम के साथ अभी तक नायक बना, उनके लिए खलनायक बनने को भी तैयार हूं। मेरे लिए दल का महत्व नहीं है बल्कि दिल का महत्व है और मुलायम मेरे दिल में हैं।’ अमर सिंह पर पार्टी में मची तनातनी के लिए जिम्मेदार होने के आरोप लगते रहे हैं।
अमर सिंह ने कहा, ‘मैंने हाथ जोड़कर राज्यसभा का टिकट नहीं मांगा था। मुलायम सिंह जी ने कहा था कि वह मेरे दल में नहीं दिल में हैं।’ बता दें कि रविवार को उन्होंने विडियो जारी करके अखिलेश यादव को पार्टी में वापस लिए जाने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘जिन्हें यह गलतफहमी है कि मैं पार्टी को तोड़ने का प्रयास करूंगा, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं यहां पार्टी तोड़ने के लिए नहीं हूं बल्कि मैं इसे एकजुट रखना चाहता हूं। अगर कोई अब भी मेरी वजह से दुखी है तो मैं कहना चाहता हूं कि मैं एसपी परिवार और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए अपना बलिदान देने को तैयार हूं।’
एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह और शिवपाल यादव सोमवार को दिल्ली आएंगे। संभावना है कि उनके साथ अमर सिंह चुनाव आयोग जाएंगे। कानूनी सलाह के लिए वे सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं।
Welcome, explore this [URL=https://hotchip.org.uk/]dad and daughter porn[/URL] library. This presents great videos. Watch them online!