देहरादून- राजधानी देहरादून में आज नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली निकाल रही है। जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लें रहे है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि आज राजीव भवन से यह रैली निकाली जा रही है। रैली गांधी पार्क, पलटन बाजार, राजा रोड से गांधी रोड होते हुए राजीव भवन पहुंचेगी। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि रैली की व्यवस्था को लेकर कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।



