राजधानी देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, दो छात्रों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल…..

देहरादून- राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की जान चली गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर यह हादसा हुआ। फ्लाईओवर पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव का पंचनामा किया गया। रात को ही पुलिस द्वारा छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here