Homeराज्यउत्तराखण्डइंतजार हुआ खत्म, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट का‘जै-जै हो देवभूमि'...

इंतजार हुआ खत्म, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट का‘जै-जै हो देवभूमि’ गीत 23 दिसंबर को होगा लांच…..

वरिष्ठ पत्रकार और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट द्वारा गाया गया गीत ‘जै-जै हो देवभूमि 23 दिसंबर को लांच होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 23 को देहरादून स्थित जनता दर्शन हाल में गीत का विमोचन करेंगे। बता दें रमेश भट्ट ने मशहूर गायक स्व.गोपाल बाबू गोस्वामी रचित उत्तराखंडी गीत ‘जै-जै हो देवभूमि को बदले रूप में सुर दिया है। इस गीत में उन्होंने छह मिनट में समूचे उत्तराखंड को पिरोकर पेश किया है। इसमें राज्य के अध्यात्म, धार्मिक, प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ संपूर्ण उत्तराखण्ड के सौंदर्य को दर्शाया गया है। इस गीत का वीडियो टेलर फेसबुक वॉल पर शेयर होने के बाद हजारों लोगों ने लाइक किया है।

गीत के फिल्मांकन में उत्तराखंड के अध्यात्म, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के साथ साथ सौंदर्य की बेहतरीन कवरेज की गई है। पहली ही नजर में देखने और सुनने में गीत अपने मूल भव के साथ दर्शकों पसंद आ रहा है। गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार बावर के बेहतरीन सीन इस गीत में है। चारों धामों के साथ साथ गीत में तमाम छोटे-बड़े सिद्धपीठों और पर्यावरणीय संतुलन का भी का सजीव चित्रण है। इसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र और यहां के जीवन के अद्भुत नजारों का भी मिश्रण है। यह वीडियो गीत जहां प्रवासी पर्वतीय लोगों को रिवर्स पलायन का संदेश देता है वहीं विश्व को देवभूमि के सजीव दर्शन भी कराता है।

अगर आपको भी उत्तराखंड के संपूर्ण दर्शन सिर्फ 6 मिनट में करने हैं तो आप इसे जरूर देख सकते हैं। कानफोडू संगीत और तेज डांसिंग मूव के गीतों के इस दौर में जब ‘जय जय हो देवभूमि, जय जय हो मातृभूमि’ के स्वर सुनाई पड़ते हैं तो महसूस होता है पहाड़, उसका सौन्दर्य, आध्यात्म और रूहानी सकून।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular