Homeराज्यदिल्लीसरकार ने न्यूज चैनलों को जारी की एडवाइजरी, कहा-हिंसा भड़काने वाली सामग्री...

सरकार ने न्यूज चैनलों को जारी की एडवाइजरी, कहा-हिंसा भड़काने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचें…..

सरकार ने न्यूज चैनलों को एडवाइजरी जारी कर ऐसी किसी भी सामग्री का प्रसारण करने से बचने को कहा है, जिससे हिंसा भड़कने की आशंका हो या जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती हो। इससे पहले, 11 दिसंबर को भी सरकार ने ऐसी ही एडवाइजरी जारी की थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह पाया गया है कि कुछ टीवी चैनल पूर्व में जारी एडवाइजरी के बावजूद ऐसी सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जो उसमें निर्दिष्ट प्रोग्राम कोड के अनुरूप नहीं है। यह दोबारा दोहराया जाता है कि टीवी चैनल ऐसी किसी भी सामग्री को प्रसारित करने से परहेज करें, जिससे हिंसा भड़कने की आशंका हो। चैनल कोई भी ऐसी सामग्री न दिखाएं जो राष्ट्र की अखंडता को प्रभावित कर सकती है। मंत्रालय ने एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने को कहा है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular