Homeराज्यउत्तराखण्डराकेश टिकैत के ऊपर हमले को पूर्व राज्यमंत्री ने बताया लोकतंत्र की...

राकेश टिकैत के ऊपर हमले को पूर्व राज्यमंत्री ने बताया लोकतंत्र की हत्या।

हरिद्वार – रुड़की में आज कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर हुए हमले को लेकर लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटका में राकेश टिकैत एक प्रेस वार्ता कर रहे थे और दो व्यक्ति मोदी सरकार की नारेबाजी करते हुए आते हैं और पहले उनके ऊपर माइक से हमला होता है और फिर उनके मुंह पर काली स्याही फेंक दी जाती है। तो यह निसंकोच कहीं ना कहीं सरकार ही करा रही है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है लोकतंत्र की हत्या हो रही है। एक धरतीपुत्र एक किसान के बेटे के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो एक आम किसान के साथ क्या व्यवहार होगा यह कल्पना आप लोग खुद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजी पतियों की सरकार है और उनके पास हिंदू-मुसलमान के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। इनके द्वारा की जाने वाली जीरो टोलरेंस की बात मात्र शब्दों में ही रह गई है। यदि सरकार हितेषी है तो राकेश टिकैत के ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन ले और संगीन धाराओं में उनके ऊपर मुकदमे दर्ज करें ताकि एक मिसाल बने।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular