Homeराज्यजम्मू-कश्मीररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पकिस्तारन को करारा जवाब, कहा- कश्मीर तुम्हारा...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पकिस्तारन को करारा जवाब, कहा- कश्मीर तुम्हारा कब था, जो रो रहे हो…..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लद्दाख पहुंचे हुए है जहां उन्होंने किसान-जवान विज्ञान मेले का उद्घाटन किया जिसके बाद राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर करारा वार करते हुए कहा कि- जिस कश्मीर को लेकर पाकिस्तान बेवजह का हो हल्ला मचा रहा है, इतना रो रहा है, आखिर वो उसका था ही कब। रक्षा मंत्री ने कहा कि, कश्मीर हमारा रहा है इस बात पर इस देश में कभी कोई शक नही रहा है सच्चाई तो ये है कि, पीओके और गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया है। राजनाथ ने कहा कि, पाकिस्तान च्वज्ञ के नागरिकों के मानवाधिकारों का हनन कर रहा है। राजनाथ सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जबकि हाल ही में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान कश्मीर घाटी के हालातों को लेकर कई बयान दे चुके हैं। इसके अलावा पाक ने संयुक्त राष्ट्र संघ को कश्मीर के हालातों को लेकर चिट्ठी लिखी है। बतौर रक्षा मंत्री जम्मू कश्मीर पर राजनथ सिंह का बयान काफी मायने रखता है। हाल ही में इमरान खान को कड़े शब्दों में संदेश देते हुए उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से अब जब भी बात होगी, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर ही होगी। रक्षा मंत्री ने कहा की, राज्य से अनुच्छेद 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आर्थिक विकास, लोकतंत्र और समृद्धि में सुधार करना है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Greetings, explore awesome [URL=https://hotchip.org.uk/]free incest porn[/URL] archive. It contains great movies. View it anytime!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular