देहरादून- उत्तराखंड के कई इलाकों में आज सुबह हुई बारिश ने विकराल रूप ले लिया। यहां बरसाती नाले उफान पर आ गए और पहाड़ी इलाकों में सड़क ही बह गई। चंपावत जिले के चलथी में कई मीटर तक सड़क बह गई। पिथौरागढ़ में बारिश से एक मकान ढह गया। जिसमें दबने से एक की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। बारिश से चंपावत जिले के टनकपुर में उफनाए किरोड़ा नाले में पीलीभीत निवासी बाइक सवार युवक बहने से बचा। उसकी बाइक नाले में बह गई है जो अब तक नहीं मिली है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी में आज सुबह हुई भारी वर्षा के चलते मेथी शाह नाला उफान पर आ गया। जिस कारण नाले के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मेथी शाह नाले के पास दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हुआ। भारी बारिश से चंपावत में हाईवे सिन्याडी के पास बंद पड़ा हुआ है।
