उत्तर प्रदेश में कारोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. इसी क्रम में योगी सरकार ने कोविड ऐप लॉन्च किया है. इससे कोरोना संक्रमित मरीजों को रिपोर्ट पाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी. अब इस ऐप के जरिए कोरोना पीड़ित मरीजों को अपनी रिपोर्ट मिल जाएगी. यह ऐप OTP आधारित है. इससे कोरोना रिपोर्ट को लेकर सभी तरह से स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी और जांच कराने के बाद किसी भी शख्स को अस्पताल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी कि वह कोरोना पॉजिटिव है या नहीं. अब ऐप के जरिये ही कोरोना रिपोर्ट हासिल की जा सकती है.
राज्य में कोरोना स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकरी देते हुए कहा, “पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 5809 नए मामले सामने आए हैं और 6584 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं. रिकवरी रेट 79.96% हो गया है. अब तक 5047 संक्रमित लोगों की मौत हुई है.”
