Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा!

योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा!

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती करने की तैयारी के क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का भी विधिवत गठन कर दिया है। इसमें सेवानिवृत IAS अधिकारी सीबी पालीवाल को चेयरमैन बनाया गया है। आयोग के अन्य सदस्यों में हृदय नारायण राव, डॉ. सीमा रानी, डॉ. ओंकार प्रसाद मिश्र, अरूण कुमार मिश्रा तथा डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

आपको बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन की कवायदें कई दिनों से चल रही थीं और अब यह कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत सरकार रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू कर सकता है। देश में करीब 60 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इनमें करीब 50 हजार से ज्यादा पद इस आयोग के दायरे में आएंगे।

चेयरमैन चंद्रभूषण पालीवाल राज्य के साथ ही केंद्र सरकार की सेवा में भी लंबे समय से रहे हैं। उनको केंद्र सरकार ने जुलाई 2010 में भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) का सीवीओ (मुख्य सतर्कता अधिकारी) के पद पर भी तैनात किया था। आने वाले समय में योगी सरकार बेरोजगारों को नौकरिया दे सकती है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments