Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी सरकार का सख्त आदेश- दिवाली पर सड़क किनारे मीट की दुकानें...

योगी सरकार का सख्त आदेश- दिवाली पर सड़क किनारे मीट की दुकानें रहेगी बंद…..

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई फरमान जारी किए हैं। यूपी सरकार के आदेश के अनुसार, दिवाली के दौरान सड़क किनारे मुर्गा-मीट की दुकानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा त्योहार के दौरान जुआ खेलने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ योगी सरकार ने लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर भी सख्ती दिखाई है।

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने ये नए आदेश जारी किए हैं:

सड़क किनारे मुर्गा/बकरा कटने की दुकान और मीट की दुकानों पर रोक, अगर सड़क किनारे ऐसा दिखा तो DM/SP पर कार्रवाई होगी

जुआ खेलने पर रासुका लगाने का आदेश

पुलिसवालों के हाथ में मोबाइल नहीं होना चाहिए, डंडे की जगह अगर मोबाइल दिखा तो कार्रवाई होगी

प्रमुख संगठनों, धर्म गुरुओं और नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करें अफसर

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम, कमिश्नर, IG और DIG के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और त्योहार के समय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ये कड़े निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि 1990 से लेकर 2018 के बीच आतंकी घटनाओं में लिप्त रहने वाले या फिर परोक्ष-अपरोक्ष रूप से जुड़े रहने वाले व्यक्तियों का सोशल मीडिया चेक करें, अगर वे जेल से बाहर हैं तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेंजे।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular