Homeराज्यउत्तराखण्डडेंगू और वायरल बुखार को लेकर अस्पताल अलर्ट, मरीजों का उपचार जारी

डेंगू और वायरल बुखार को लेकर अस्पताल अलर्ट, मरीजों का उपचार जारी

देहरादून :  बरसात के मौसम में डेंगू और अन्य वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) ने बताया कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों की नियमित जांच की जा रही है और जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है।

डेंगू और वायरल बुखार को लेकर अस्पताल अलर्ट

एमएस ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयों, बेड और आवश्यक जांच सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मरीजों की प्लेटलेट्स और अन्य आवश्यक जांचों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, समय पर जांच और उपचार से अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं।

लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल आने की अपील

एमएस के अनुसार, अब तक अस्पताल में डेंगू के कुल 12 मरीज सामने आए हैं। जबकि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और गंभीर मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। साथ ही घर और आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें तथा मच्छरों से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular