Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ, कार्यालय में विशेष सेल के माध्यम से करेंगे अपराध की...

योगी आदित्यनाथ, कार्यालय में विशेष सेल के माध्यम से करेंगे अपराध की निगरानी

राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में अपराध की निगरानी के लिए एक विशेष सेल की स्थापना की जाएगी । श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित की हैं।

“उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जाति आधारित अशांति के बारे में श्री शर्मा ने कहा कि कानून और व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा है और अभी बहुत सी बातें काम करना है”।

गोरखपुर में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ पार्टी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल के विवाद के बारे में सवाल पर मंत्री ने कहा कि श्री आदित्यनाथ ने सभी विधायकों से कहा था कि अधिकारियों, विशेषकर महिलाओं के साथ व्यवहार करते समय संयम बरतें। हालांकि, उन्होंने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि गोरखपुर के लोगों ने पुलिस अधिकारी पर “कड़ी कार्रवाई” के बारे में शिकायत की थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments