Homeअध्यात्मये संकेत हैं अतिशुभ.. बना सकते हैं आपको मालामाल!

ये संकेत हैं अतिशुभ.. बना सकते हैं आपको मालामाल!

हर इंसान की पैसे से जुड़ी बहुत सी समस्या होती है। सभी चाहते है कि मां लक्ष्मी की कृपा उनपर बरसे। धन-समृद्धि पाने के लिए हम क्या नहीं करते है। हर इंसान की यही इच्छा होती है कि उसे कब लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। इसके लिए वह जी-जान एक कर देता है। धन को कोई ईमानदारी से कमाता है तो कोई फरेब से।

धन कमाने का हर इंसान का अपना नजरिया और तरीका है। जिससे कि उसके घर में धनवर्षा हो सके। ऐसे ही कुछ उपाय या संकेत ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है। जिसके कारण अगर आपके साथ ये संकेत घटित होते है तो आप सच में आपके घर में महालक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आपको सुबह-सुबह जागते ही जिस चीज में नजर पडती है। उससे ही आपका भाग्य से संबंधित होता है। आज भी घर में मौजूद बड़े-बुजुर्ग ये बात कहते है कि आप सुबह उठकर जिस चीज को देखते है उस चीज से ही आपका दिन संबंधित होता है। जानिए ऐसी ही कुछ संकेतों के बारें में।

  • शास्त्रों में कहा गया है कि अगर कोई कन्या शुक्रवार के दिन आपको सिक्का दे, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ये आने वाले कल में आपको धन संबंधी अच्छी सूचना है। शुक्रवार को महालक्ष्मी का दिन माना जाता है। जिसके कारण इस दिन महालक्ष्मी की विश्ष कृपा होती है।
  • अगर जगते ही आपकी नजर दूध या दही से भरे बर्तन में पड़े तो य़े आपके लिए कोई शुभ संकेत है।
  • सुबह उठते ही अगर आपको शंख, घंटे की आवाज सुनाई दे, तो ये शुभ माना जाता है।
  • अगर आपको सुबह के समय गन्ना दिखाई दें, तो जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
  • अगर आपको अपने सपने में पानी, हरियाली, उल्लू आदि दिखा है तो, जल्द ही आपको धन लाभ मिलने वाला है। साथ ही महालक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है।
  • अगर आप किसी जरुरी काम के लिए जा रहे है और रास्ते में लाल रंग के कपडे़ और सोलह श्रृंगार किए कोई महिला दिख जाएं, तो आप जिस काम के लिए जा रहे है। उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।
  • अगर आप किसी काम के लिए जा रहे है और घर से निकलते ही आपको सफेद गाय दिखे जाएं, तो ये बहुत ही शुभ संकेत है।
  • अगर आप किसी यात्रा में जा रहे हो और आपको अपने दाएं ओर सांप, बंदर, कुत्ता या फिर कोई पक्षी दिख जाए, तो यह शुभ होता है। साथ ही आपकी यात्रा मंगलमय होगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular