हमारे धार्मिक शास्त्रों में शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शुभ संकेत मिलने से व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इन संकेतों के बाद व्यक्ति के जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और सुख-सम्पन्नता आने लगती है। आइए जानते हैं कुछ शुभ संकेतों के बारें में…
जब आपको अपने आस-पास अचानक से हरी-भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है।
झाड़ू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाए तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं, क्योंकि झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध होता है।
सुबह-सुबह शंख की आवाज सुनाई देना भी आपके घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना गया है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।
सुबह सुबह गन्ना दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अचानक सुबह अपने आस-पास गन्ना दिखाई दे रहा है तो ये साफ संकेत है कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अपने आस-पास उल्लू दिखाई दे तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं।