Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर राजनाथ का खुलासा

यूपी में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर राजनाथ का खुलासा

bjp-president-rajnath-singh-addresses-a-rally1लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद का उम्मीदवार का फैसला अब जल्द हो सकता है। झांसी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘यूपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर संसदीय दल की बैठक में फैसला होगा।’

आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक होने वाली है। बता दें कि संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक हर मंगलवार को सुबह 9.30 बजे आयोजित की जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले मंगलवार को यूपी के मुख्‍यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि भाजपा की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन राजनाथ सिंह के इस बयान के भी काफी मायने हैं।

झांसी में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में सांसद योगी आदित्यनाथ और वरुण गांधी शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद से माना जा रहा था कि योगी और वरुण दाेनों ही पार्टी आलाकमान की उपेक्षा से आहत हैं। दरअसल, दोनों नेता उत्तर प्रदेश भाजपा का सीएम उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, आलाकमान की आेर से ऐलान न होने से दोनों में हताशा बढ़ रही थी।

असल में भाजपा उत्तर प्रदेश में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना चाहती है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि सीएम चेहरा तय करने में देरी हो रही है। अब राजनाथ सिंह का बयान आने के बाद दोनों नेता एक बार फिर अपनी तैयारी तेज कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा कार्य‍कारिणी की बैठक

इससे पहले कार्यकारिणी की बैठक में यूपी भाजपा के अध्‍यक्ष ने भी कहा कि पार्टी किसी कार्यकर्ता को ही यूपी का चेहरा बनाएगी। वरुण और योगी आदित्यनाथ दोनों ही खुद को कई मौकों पर बीजेपी का कार्यकर्ता कहते नजर आए हैं। इसीलिए एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि इन दो चेहरों में ही कोई एक यूपी भाजपा का सीएम चेहरा बनेगा।

 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular