Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में जारी है रबी की फसल की खरीद ,1975 रू....

यूपी में जारी है रबी की फसल की खरीद ,1975 रू. प्रति कुंतल MSP पर खरीदे जा रहे गेंहूं,कोविड गाइडलाइन का भी रखा जा रहा खयाल….

लखनऊ-उत्तरप्रदेश में सत्र 2021-22 के लिए रबी की फसलों की खरीद जारी है। सूबे के खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक

विभाग और दूसरी  क्रय एजेंसियों ने सीधे किसानों से गेहूं की ख़रीद के लिए 6000 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं।  जिनपर  MSP  के तहत खरीद की जा रही है ।

विभाग के मुताबिक इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन  1975 रूपए प्रति कुंतल निर्धारित  किया गया है

अप्रैल  प्रदेश में अब तक  कुल 4.92 लाख मीट्रिक  टन गेहूं की ख़रीद की जा चुकी है

प्रदेश में खाद्य विभाग ने 130531.95 मीट्रीक टन , पीसीएफ ने 211494.40 मीट्रीक टन ,यू पी एस एस  ने 44475.20 मीट्रीक टन, यू  पी पी सी यूमने 61008.88 मीट्रीक टन ,एस एफ सी ने 13357.10 मीट्रीक टन,मंडीपरिषद ने 13720.96 मीट्रीक टन, और  भारतीय खाद्य निगम ने 17883.55 मीट्रीक टन  की खरीद  की है,इस तरह अभी तक प्रदेशभर में कुल 492471.43 मीट्रीक टन की खरीद हुई है।

ख़रीद के लिए अभी तक कुल 7,11,865 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है ।

किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष ऑनलाइन टोकेन की व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत कोई भी किसान पंजीकरण के समय या पंजीकरण  के बाद भी अपने  गाँव से संबद्ध नज़दीकी क्रय केंद्र पर  गेहूं बिक्री हेतु अपनी सुविधानुसार  टोकेन प्राप्त कर सकते हैं, अभी तक 1,38858 किसानों ने  ऑनलाइन टोकेन प्राप्त  किया है, जिनसे  क्रय केंद्रो पर  ख़रीद की जा रही है यदि कोई  किसान बिना टोकेनप्राप्त किए ही केंद्र पर गेहूं लाताहै तो उसका भी गेहूं ख़रीद कर लिया जाएगा।

खरीद प्रक्रिया के दौरान रखा जा रहा  कोरोना गाईडलाइन का खयाल

कोविड-19, महामारी से बचाव केलिए क्रय केंद्रों परपर्याप्त सावधानी बरतने  के निर्देश दिए गए हैं , क्रय केंद्र पर साबुन पानी , सेनिटाइज़र , थर्मामीटर व  ऑक्सी मीटर इत्यादि की व्यवस्था  सुनिश्चित किए जाने के  निर्देश भी जारी  किए गए हैं। तो वहीं खरीद प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी किया जा रहा है ।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular