Homeराज्यउत्तराखण्डयुवा संवाद राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता वर्ष 22-23 विषय पर जिला युवा...

युवा संवाद राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता वर्ष 22-23 विषय पर जिला युवा उत्सव का किया गया आयोजन, गढ़वाल सांसद ने की शिरकत।

पौड़ी – प्रेक्षागृह पौड़ी में नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने युवाओं के साथ संवाद कर उनके विचारों से रूबरू हुये।

उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य तय करने वाले होते हैं। युवाओं को अच्छे संस्कार अर्जित करने चाहिए। युवाओं को सही दिशा देने के लिए शिक्षक, अभिभावक, समाज सेवकों सहित अन्य प्रभावी वर्ग को अपना चरित्र ऐसा बनाना होगा कि वे युवाओं के लिए आदर्श बन सकें क्योकि युवा उन्ही को देख के सीखता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना होनी चाहिए, जिससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा किया जा सके। युवाओं को केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि समाज में उनके अगल-बगल कौन है कैसा है क्या सोच रखता है यह समझ होनी चाहिए।

उन्होंने मोबाइल का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी के अच्छे-बुरे दो पक्ष होते हैं हमें अच्छाई का अनुसरण करना चाहिए न की बुराइयों का। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमनें अपनी चीजों पर गर्व करना सीखा है। कहा कि युवा देश का निर्माता है उन्हें अच्छे गुणों, संस्कारों का अनुसरण करना चाहिए जिससे युवा राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि युवा चरित्रवान हो तो देश विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश को योग्य शासक मिलता है तो देश का भविष्य उज्जवल होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वरोजगार परक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments