Homeराज्यउत्तराखण्डयुवक पर हुआ जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत।

युवक पर हुआ जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत।

उधम सिंह नगर – खटीमा से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक को लोहे की रॉड से पीट पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

खटीमा के सुजिया मोहलिया इलाके में गांव के ही युवक मगलेंदर द्वारा सावन सिंह नाम के युवक के सर फोड़ कर हत्या किए जाने के मामले से हड़कंप मच गया है। पूरे मामले के अनुसार गांव के ही मगलेंदर सिंह नाम के युवक ने गांव के सावन सिंह के सिर पर लोहे की नुकीली रोड वह पत्थर से उसके सर पर हमला कर दिया, जिससे सावन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सावन सिंह के घायल होने की सूचना पर उसके परिजनों द्वारा उसे खटीमा के उप जिला चिकित्सालय इलाज हेतु लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल सावन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज हेतु हायर सेंटर जाने के दौरान ही सावन सिंह की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मृतक सावन सिंह के शव को पोस्टमार्टम हेतु खटीमा के उप जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा दिया है। सावन सिंह के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक मगलेंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि मगलेंदर सिंह ने पूर्व नियोजित तरीके से लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करके सावन सिंह की हत्या की है।‌ वहीं इस मामले में एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि सुजिया महोलिया निवासी मगलेंदर सिंह ने सावन सिंह के ऊपर लोहे की राड और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई जिस संबंध में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular