Homeराज्यउत्तराखण्डअग्निशमन अधिकारी ने लोगो से की अपील, जागरूकता के चलते रोकी जा...

अग्निशमन अधिकारी ने लोगो से की अपील, जागरूकता के चलते रोकी जा सकती है आग लगने के घटनाएँ।

देहरादून – उत्तराखंड में एक तरफ जहां गर्मी से राहत नहीं मिल रही तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के जंगलों में भी आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में भी गर्मी से हाहाकार मचा है। वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो जनवरी से अब तक कुल 278 आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जबकि अप्रैल माह में आग लगने के 132 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 79 जंगलों में आग लगने की घटना दर्ज की गई है तो 53 अन्य प्रकार से आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

अग्निशमन अधिकारी एसडी तिवारी ने बताया कि कि मई माह में यह आंकड़े कुछ कम हुए हैं लेकिन जून के शुरुआती दौर से ये आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक 278 मामले आग लगने के दर्ज किए गए हैं जो कि चौकाने वाले आंकड़े हैं। साथ ही अग्निशमन अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता के चलते ही आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular