Homeसमाचारयादव परिवार की कलह मुलायम सिंह की लिखी स्क्रिप्ट का हिस्सा थी!

यादव परिवार की कलह मुलायम सिंह की लिखी स्क्रिप्ट का हिस्सा थी!

नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दावा किया कि पार्टी में कुछ समय पहले जारी राजनीतिक संकट एक सुनियोजित नाटक था। उन्होंने साथ ही कहा कि सपा के पुरोधा मुलायम सिंह और उनके बेटे एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे।

सिंह ने कहा, यह एक सुनियोजित नाटक था जिसमें हम सब को भूमिकाएं दी गयी थीं। मैंने बाद में महसूस किया कि हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। मैंने महसूस किया कि यह सत्ता विरोधी लहर, कानून व्यवस्था की स्थिति से ध्यान भटकाने का एक हथकंडा था।

अमर ने कहा, मुलायम को अपने बेटे के हाथों हारना पसंद है। साइकिल :पार्टी का चुनाव चिह्न:, बेटा और सपा उनकी कमजोरियां हैं। मतदान के दिन भी पूरा परिवार साथ गया। इसलिए यह सब नाटक क्यों?

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular