Homeराज्यउत्तर प्रदेशआज यूपी में इन ‘धुरंधरों’ की ‘धुआंधार रैलियां’, यहां जानें पूरी डिटेल..

आज यूपी में इन ‘धुरंधरों’ की ‘धुआंधार रैलियां’, यहां जानें पूरी डिटेल..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है. आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मायावती और अखिलेश भी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

 सिद्धार्थनगर और फैजाबाद में मायावती की रैली- बीएसपी प्रमुख मायावती आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी. मायावती आज दोपहर एक बजे सिद्धार्थनगर और इसके बाद दोपहर दो बजे फैजाबाद में रैली को संबोधित करेंगी.

गोरखपुर में अमित शाह की दो जनसभाएं- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गोरखपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अमित शाह दोपहर 2.10 बजे गोरखपुर के खजनी विधानसभा के भदारखास बढयापार महादेवा बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 3.15 बजे सरैया में मजेठिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे.

गोरखपुर में राजनाथ की भी दो जनसभाएं- केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 1.20 बजे गोरखपुर के सहजनवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे गोरखपुर के धनघटा में रैली को संबोधित करेंगे.

 वाराणसी में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी स्मृति ईरानी- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज वाराणसी में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी. स्मृति ईरानी आज सुबह 11.40 बजे रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के काशीपुर, दोपहर 12.50 बजे अस्सीघाट विधानसभा, दोपहर 1.45 बजे दशाश्वमेध क्षेत्र के चितरंजन पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद स्मृति ईरानी रामकटोरा इलाके में अमर वेक्वेंट हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वाराणसी से रवाना होंगी.

 बस्ती और बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे लालू यादव– आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव आज दोपहर एक बजे बहराइच के माहसी, दोपहर 2.45 बजे बस्ती के रुदौली में जनसभा को संबोधित करेंगे.

 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव- यूपी के सीएम अखिलेश यादव आज 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अखिलेश यादव आज सुबह 10:40 बहराइच, 11:30 बहराइच के मिहीपुरवा, दोपहर 12.15 बजे बहराइच के मटेरा, दोपहर 1 बजे श्रावस्ती के भिन्गा, दोपहर 2 बजे श्रावस्ती के इकौना, दोपहर 2.50 बजे बहराइच के कैसरगंज, दोपहर 3:50 बजे गोंडा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

फैजाबाद में रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आज उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सुरजेवाला सुबह 11.30 बजे तिरुपति होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.R

Tags:amit shah, UP
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular